उल्ल नदी सफाई पर डीएम-विधायक का निरीक्षण:पर्यटन विकास की रूपरेखा बनी, एसटीपी प्रस्ताव तैयार


लखीमपुर खीरी में शहर के प्रमुख आस्था स्थल सेठघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) अंजनी कुमार सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ सेठघाट का स्थलीय निरीक्षण किया और विकास कार्यों की रूपरेखा तय की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उल्ल नदी को स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर शहर के नाले नदी में गिरते हैं, वहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नदी किनारे आवश्यकतानुसार नए घाटों के निर्माण का प्रस्ताव भी सिंचाई विभाग को तैयार करने को कहा गया। विधायक योगेश वर्मा ने डीएम को सेठघाट पर पर्यटन विभाग और अपनी विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से सेठघाट को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को गति देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान पीडी डीआरडीए एसएन चौरसिया, तहसीलदार (सदर) मुकेश कुमार वर्मा, ईओ संजय कुमार, अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) ई. अजय कुमार, अवर अभियंता नगर पालिका परवीन और एडीओ पंचायत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *