![]()
शिमला जिला के कई क्षेत्रों में आज (सोमवार को) दोपहर बाद फिर से भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट गए। नारकंडा, रोहड़ू, चौपाल, टियाली इत्यादि क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। वहीं शिमला के ढली-संजौली में भी बारिश के साथ हल्के ओले गिरे। किन्नौर के रिकांगपियों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी में शाम छह बजे तक ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कई भागों में तेज बारिश हुई। संगड़ाह में सबसे ज्यादा 25.7 मिमी, चौपाल में 22.0, घागस 20.4, शिमला 17.2, जुब्बड़हट्टी 16.9, पांवटा साहिबत 15.2, सोलन व कसौली में 15.0 मिमी बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल-सोलन में लौटी ठंड लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में इससे ठंड लौट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और कुकुमसैरी 4.1 डिग्री तक लुढ़क गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 10.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का पारा 4.8 डिग्री रह गया है। नाहन का पारा भी 7 डिग्री गिरा नाहन का 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 15.3 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री कम होने के बाद 12.0, धर्मशाला का 1.0 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। राज्य में तीन दिन से बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिन का तापमान भी गिरा मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद पारा 22.1 डिग्री तक पहुंच गया। मंडी का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम होकर 22.6 डिग्री, सोलन का 7.5 डिग्री गिरकर 23 डिग्री, भुंतर का 9.6 डिग्री कम होकर 20.3 डिग्री, मनाली का 7.1 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री और शिमला का तापमान 5.1 डिग्री की गिरावट के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जान व माल का भी नुकसान हो रहा है। बीती शाम (3 मई) भी सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक ऑल्टो गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो दिन पहले 4 महिला टीचरों की तूफान के कारण पेड़ गिरने से जान चली गई। आज और कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल (5 मई) मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वहीं 8 और 9 मई को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
Source link
हिमाचल में फिर भारी ओलावृष्टि, शिमला में बारिश:अगले तीन घंटे 4 जिलों में अलर्ट, लाहौल-सोलन में लौटी ठंड; 7 मई तक बरसेंगे बादल