चारबाग में युवक को होटल में बंधक बनाकर पीटा:10 घंटे कैद रखा, झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी


लखनऊ के चारबाग इलाके में युवक को होटल के कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे करीब 10 घंटे तक कमरे में बंद रखा। लौटकर फिर पिटाई की। झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोंडा के करनैलगंज के चकरोत गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया 27 अप्रैल को अपने दोस्त अतुल मिश्रा से मिलने चारबाग के सुदामापुरी गया था। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सत्यम तिवारी उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके बड़े भाई ओम तिवारी बुला रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि सत्यम उसे बाइक से रेवड़ी गली स्थित एक होटल ले गया। जहां पहले से आनंद तिवारी और हिमांशु तिवारी मौजूद थे। कमरे में पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लोहे के पाइप से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
कमरे में बंद करके चले गए
सुरजीत का कहना है कि मारपीट के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। 10 घंटे के बाद दोबारा लौटे और फिर पिटाई की। रात करीब 11:30 बजे छोड़ते समय धमकी दी गई कि अगर किसी तरह की पैरवी की तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। मामले में इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *