![]()
आगरा के थाना बसई जगनेर अंतर्गत गांव रंधीरपुरा में शुक्रवार को खेत में तरबूज लेने गए बालक छोटू उर्फ अवनी की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या के पीछे रुपये का विवाद था। बंटाई पर खेत लेने वाले रियाजुद्दीन और सिराजुद्दीन ने बालक की हत्या की थी। बालक के पिता द्वारा तकादा करने पर उनका रकम को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,इस मामले अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। बसई जगनेर के गांव रंधीरपुरा में किसान नरेश के बेटे छोटू उर्फ अवनी की हत्या के बाद से तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। बालक की हत्या करके उसकी एक आंख निकाल ली थीं। परिजनों द्वारा शक जताने पर पुलिस ने बंटाई पर खेत लेकर तरबूत और खरबूजा की खेती करने वाले रियाजुद्दीन और सिराजुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि बालक के पिता से खेत की रकम के बकाया को लेकर शुक्रवार सुबह विवाद हो गया था। उन्हें दो सप्ताह बाद खेत छोड़ना था। किसान से बदला लेने के लिए उन्होंने के बेटे के सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। शव को खेत में डाल दिया था। एसीपी प्रीता दुबे ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पत्थर से हत्या की गई थी। उसे भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अन्य दो आरोपी सद्दाम व राशिद निवासी शाहजहांपुर के नाम भी सामने आए थे। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दोनों को पुलिस ने रोका। पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
बच्चे की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की गोली से हुए घायल, खेत से तरबूज तोड़ने पर की थी हत्या