Gorakhpur Temperature Drops 5°C | Rain, Thunderstorm Monday Forecast

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में रविवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय ठंडी हवा चलने और हल्के बादल छाए रहने से मौसम काफी सुहाना हो गया। आमतौर पर इस समय तेज धूप और गर्मी रहती है। लेकिन आज का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा।

विवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया

विवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया

रविवार होने की वजह से सड़कों पर भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिली। लोग घरों से कम बाहर निकले और जो निकले, उन्होंने भी इस बदले हुए मौसम का आनंद लिया।

मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों की तुलना में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पाण्डेय के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है

सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने हल्की आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। दोपहर के समय करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है और मौसम और भी सुहावना महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कभी धूप, कभी बादल और हल्की से मध्यम हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

हालांकि, बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाने की जरूरत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *