लखनऊ में मुरली कृष्ण स्वामी महाराज का आगमन:3 मई को अलीगंज में देंगे कृष्ण भावनामृत पर प्रवचन


लखनऊ में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस्कॉन परंपरा के प्रमुख आध्यात्मिक मार्गदर्शक मुरली कृष्ण स्वामी महाराज शामिल होंगे। यह आयोजन अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर में रविवार, 3 मई को शाम 4 बजे से होगा। मुरली कृष्ण स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन से जुड़े एक प्रमुख आध्यात्मिक गुरु हैं। वे श्रील प्रभुपाद के सिद्धांतों से प्रेरित होकर और गौर गोविंद स्वामी महाराज के शिष्य के रूप में देश-विदेश में श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश प्रसारित करते हैं। उनके प्रवचन सरल और सुबोध भाषा में होते हैं। परम सत्य का आधार’ विषय पर प्रवचन देंगे इस कार्यक्रम में स्वामी महाराज ‘कृष्ण भावनामृत: परम सत्य का आधार’ विषय पर प्रवचन देंगे। इसमें वे जीवन की चुनौतियों के बीच संतुलन स्थापित करने, मानसिक शांति बनाए रखने और सही दिशा में आगे बढ़ने के सूत्र साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह प्रवचन सभी वर्गों के लोगों के लिए लाभकारी होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह अवसर जीवन में सकारात्मकता लाने और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *