- Hindi News
- Sports
- Salman Ali Agha Vs Suryakumar Yadav; India Pakistan Handshake Controversy | Asia Cup 2026
स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा की यह फोटो एशिया कप 2025 की है।
क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ न मिलाने से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा अब भी नाराज हैं। पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू में आगा ने कहा-
एशिया कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया था। मैं टॉस के लिए बिल्कुल सामान्य होकर गया था। मुझे अंदाजा था कि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन यह नहीं सोचा था कि बात हाथ न मिलाने तक पहुंच जाएगी।

आगा के अनुसार, ट्रॉस से ठीक पहले मैच रेफरी ने उन्हें एक तरफ ले जाकर कहा था कि भारतीय टीम हाथ नहीं मिलाएगी। इस पर मैंने ने जवाब दिया था कि वे हाथ मिलाने के लिए बेताब (डेस्परेट) नहीं हैं और अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो ठीक है।

एशिया कप फाइनल में ट्रॉफी के साथ भारत और पाकिस्तान के कप्तान।
पहलगाम हमले के विरोध में भारत ने हाथ मिलाने से मना किया था
पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके विरोध में भारतीय कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह रुख न केवल टॉस के समय, बल्कि एशिया कप टूर्नामेंट के सभी तीन मैचों (फाइनल में भी) के बाद भी बरकरार रखा था। टी-20 वर्ल्डकप में भी दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिला था।
भारतीय महिला टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप में भी यही स्टैंड कायम रखा था।
मोहसिन नकवी से एशिया कप विनिंग ट्रॉफी भी नहीं ली थी
हाथ न मिलाने का विवाद केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने में भी इनकार कर दिया था।
भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के भारत विरोधी बयानों के कारण उनसे दूरी बनाए रखी, जिसके चलते ट्रॉफी प्रेजेंटेशन की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी और नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। भारत को विनिंग ट्रॉफी आज तक नहीं मिली है।

28 सितंबर को एशिया कप फाइनल की अवॉर्ड सेरेमनी के बाद ट्रॉफी को नकवी के कहने पर ACC के ऑफिस भिजवा दिया गया था।
सूर्या ने एशिया कप की जीत भारतीय सेना को समर्पित की थी

एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या और टीम इंडिया का मैसेज साफ था कि यह जीत देश के जवानों को सम्मान देने के लिए है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने थी। पढ़ें पूरी खबर
वर्ल्डकप में रोहित ने वसीम अकरम को गले लगाया था
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले नो हैंडशेक पॉलिसी चर्चा में रही, जबकि रोहित शर्मा और वसीम अकरम के गले मिलने का वीडियो वायरल हो रहा हैं। रोहित शर्मा और वसीम अकरम को मैच से पहले मैदान पर हाथ मिलाते और गले लगते देखा गया।

रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले ।

———————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी

IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भी CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। पूरी खबर…
