4-Hour Cut on May 3, 2026

पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत और केबिल कार्य के चलते दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन रहेगा। एसडीओ वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं को पहले से आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, 03 मई 2026 (रविवार) को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलिपुरा से पोषित नैथला फीडर पर केबिल डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गंगेरा, मुन्हेरा, हरतौली और नैथला क्षेत्र प्रभावित होंगे।

इसी क्रम में, 04 मई 2026 (सोमवार) को भी बलिपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नहर फीडर पर मेंटीनेंस कार्य होगा। इसमें लाइन के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी शामिल है। यह शटडाउन भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। नहर क्षेत्र, महावीर एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एसडीओ वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने विभाग को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *