![]()
शहर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। दोपहर के समय धूप ने लोगों को बढ़े हुए तापमान व गर्मी का एहसास कराया। सीएसए के वेदर स्टेशन से जारी रिपोर्ट के अनुसार दिन का तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। दिन में धूप निकलने के साथ शाम के समय आंधी व बादल छा सकते हैं। चार व पांच मई को बारिश हो सकती है। दिन में सूरज के तेवर चढ़े दिन में सूरज के तेवर चढ़े रहे। सड़कों पर निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। हालांकि 7.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को थोड़ा नरम रखा। गुरुवार सुबह से लेकर रात तक हुई बारिश, 6.3 मिमी रिकार्ड की गई है। रातें हुई ठंडी दिन में जहां तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, रात में तापमान 24 घंटे के भीतर 3.6 डिग्री कम हुआ है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। रात के समय ठंडी हवाओें से मौसम सामान्य रहा। रात के समय लोगों को एसी व कूलर बंद करने पड़े। पहला सप्ताह राहत भरा रहेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दो मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिकल सर्कुलेशन भी बनेगा। इनके कारण अरब सागर से नमी आएगी। जिससे बादल बनेंगे व बिजली चमकने के साथ ओले गिर सकते हैं। मई का पहला सप्ताह राहत भरा रहेगा। दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ेंगे।
बीते दिनों का तापमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम
24 अप्रैल 20.0 41.7 25 अप्रैल 23.0 43.0 26 अप्रैल 28.8 44.1 27 अप्रैल 26.6 41.0 28 अप्रैल 26.0 40.2 29 अप्रैल 27.8 40.0 30 अप्रैल 24.2 30.6 01 मई 20.6 35.6 (सोर्स – सीएसए)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 02 मई 23.0 36.0 03 मई 22.0 35.0 04 मई 22.0 34.0 05 मई 22.0 34.0 06 मई 23.0 35.0 07 मई 24.0 37.0 (सोर्स – आईएमडी)
बीते सालों का तापमान साल – न्यूनतम – अधिकतम
2025 25.5 38.4 2024 25.9 40.9 2023 22.0 36.7 2022 26.0 40.3 2021 24.8 35.8 2020 24.3 38.3 2019 24.2 41.3 2018 25.3 40.1 2017 25.4 39.8 2016 25.5 39.0 2015 23.6 41.3 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
Source link
दिन में धूप ने तपाया…शाम को हवाओं ने दी राहत:24 घंटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ा, चार व पांच मई को होगी बारिश