पुरानी रंजिश में ठेकेदार को लोहे की रॉड से पीटा:ग्वालटोली में जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी


ग्वालटोली में पुरानी रंजिश में आरोपियों ने शटरिंग ठेकेदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया। परमट निवासी अश्विनी कश्यप शटरिंग ठेकेदार है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह बग्गल लाल का हाता के पास स्थित चाय की दुकान में बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान पुरानी रंजिश में साहिल, जयसूर्या, दीपक, सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने सिर में लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *