लखनऊ में 1090 चौराहे पर बनेगी वॉकिंग स्ट्रीट:120 से ज्यादा हाईटेक कियोस्क तैयार करेगा एलडीए


लखनऊ गोमती नगर 1090 चौराहे स्थित चटोरी गली अब और व्यवस्थित होने जा रही है। एलडीए अब इस गली को आधुनिक वॉकिंग स्ट्रीट के रूप में विकसित करने जा रहा है। गली में अब ठेले-खोमचों की जगह हाईटेक कियोस्क बनाए जाएंगे, जिनके निर्माण और संचालन के लिए पीपीपी मॉडल पर टेंडर जारी कर दिया गया है। एलडीए इस प्रोजेक्ट के तहत 120 से ज्यादा आधुनिक कियोस्क विकसित करेगा। चटोरी गली की करीब 90 दुकानों को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा बची हुई कियोस्क मल्टीनेशनल फूड कंपनियों को आवंटित की जाएंगी। पूरी प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से एक एजेंसी को सौंपी जाएगी, जो आगे कियोस्क का आवंटन करेगी। वॉकिंग स्ट्रीट पर बनने वाले कियोस्क का किराया 5000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। दुकानदारों से एक साल का एग्रीमेंट किया जाएगा, जिसे बाद में रिन्युवल के जरिए आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस योजना के साथ ही क्षेत्र में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के लिए हाईटेक पार्किंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिसके लिए अलग से टेंडर जारी किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *