![]()
संभल जिले में एक ग्रामीण का शव गांव के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक साइकिल से एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के बबराला रोड स्थित गांव सिहावली के पास हुई। मृतक की पहचान सिहावली निवासी 51 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र पुन्नी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे ओमप्रकाश एलपीजी गैस सिलेंडर लेने गए थे। लगभग एक घंटे बाद घर लौटते समय वह गांव के बाहर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, जिससे परिवार और पुलिस दोनों हैरान हैं, क्योंकि उनकी तबीयत भी खराब नहीं थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस बुजुर्ग ओमप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहगीरों ने उन्हें देखकर सूचना दी थी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
संभल में सिलेंडर लेकर लौट रहे ग्रामीण की मौत:गांव के बाहर पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं