Lucknow GRP RPF Recover 5.56 Lakh Cash Jewellery Bag Swap

लखनऊ से बुढ़वल जा रही ट्रेन में यात्रियों के बैग गलती से बदल गए। दोनों बैगों में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान था, जिसकी कुल कीमत करीब 5.56 लाख रुपए बताई गई। सूचना मिलते ही GRP और RPF क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ घंटों में बैग ट्रेस

.

सीतापुर में टीम ने दी दबिश

घटना ट्रेन संख्या 15203 की है। गोमतीनगर निवासी सुप्रिया शबनम अपने परिवार के साथ S -3 कोच की सीट नंबर 19 पर यात्रा कर रही थीं। उनके पास लाल रंग का बैग था, जिसमें जेवरात, नकदी और कपड़े रखे थे। उसी कोच में सीट नंबर 17, 18 और 20 पर अन्य यात्री भी सफर कर रहे थे, जो बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए। उतरते समय वे गलती से सुप्रिया का बैग अपने साथ ले गए और अपना बैग वहीं छोड़ गए। बैग बदलने की जानकारी होने पर सुप्रिया ने तुरंत GRP को सूचना दी। इसके बाद अपराध आसूचना शाखा Lucknow और RPF पोस्ट बुढ़वल की टीम हरकत में आई। अधिकारियों ने सर्विलांस, मोबाइल डेटा और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से बैग लेकर उतरे यात्री की पहचान की। जांच के दौरान टीम सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित गोंडा देवरिया गांव पहुंची, जहां ओमकार नामक यात्री के पास महिला का बैग बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों यात्रियों के बैग गलती से आपस में बदल गए थे।

यात्री के बैग से करीब 5.56 लाख रुपए का सामान मिला। इसे सुरक्षित लौटा दिया गया।

यात्री के बैग से करीब 5.56 लाख रुपए का सामान मिला। इसे सुरक्षित लौटा दिया गया।

5.56 लाख रुपए का सामान वापस मिला

जीआरपी और आरपीएफ के अनुसार एक बैग में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य सामान समेत करीब 5.36 लाख रुपए का माल था, जबकि दूसरे बैग में लगभग 25 हजार रुपए कीमत के जेवर व कपड़े थे। दोनों बैगों की कुल कीमत 5.56 लाख रुपए आंकी गई।इसके बाद दोनों पक्षों को RPF पोस्ट बुढ़वल बुलाकर सत्यापन कराया गया और उनका सामान सही-सलामत वापस सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस के चलते लाखों रुपए का सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वहीं, सुरक्षित सामान वापस मिलने पर यात्री ने खुशी जाहिर की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *