![]()
कानपुर की छावनी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की शाम महिला आरक्षण के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व सुमन वर्मा ने किया। छावनी विधानसभा स्थित सरस्वती स्कूल मेन रोड से जगई पुरवा चौराहे तक (1 किलोमीटर) महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। पदयात्रा के बाद जगई पुरवा चौराहे पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ जानकार नारेबाजी की। इसके बाद दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उनमें आक्रोश है। महिलाओं ने “होश में आओ” के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में कानपुर दक्षिण जिले के मंत्री एलबी सिंह पटेल, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शनि जायसवाल, लक्ष्मी, रूबी, माया साहू और किरण जायसवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए यह आंदोलन भविष्य में भी जारी रहेगा।
Source link
महिला आरक्षण पर राहुल-अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन:कानपुर में महिलाओं ने फूंका पुतला, पूर्व विधायक भी हए शामिल हुए