![]()
संभल में बाल संरक्षण इकाई और पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। ग्रामीणों की सूचना पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के मझावली गांव पहुंची टीम को परिजनों को समझाने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और करीब 400 बारातियों के लिए खाना भी तैयार था। घटना बुधवार शाम करीब 05:30 बजे सामने आई, जब बाल संरक्षण इकाई को नाबालिग के विवाह की सूचना मिली। इसके बाद एएचटी थाना प्रभारी मेघपाल सिंह, बनियाठेर थाना एसएसआई रोशन सिंह और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर कार्रवाई की। बारात अमरोहा के सैदनगली कस्बे से आ रही थी और शाम 6 बजे तक पहुंचने वाली थी। बारात पहुंचने से पहले शादी रोकी
पुलिस टीम ने बारात पहुंचने से पहले ही परिजनों को नाबालिग लड़की की शादी न करने के लिए समझाया। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है और लड़की के बालिग होने पर ही उसका विवाह किया जाना चाहिए। पुलिस टीम ने लड़की के परिजनों और गांव के अन्य लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्हें चेतावनी दी गई कि नाबालिग लड़की की शादी करने वाले दूल्हा सहित उसके परिजनों और शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। 400 लोगों का खाना फेंका गया
एसएसआई रोशन सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना पर बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर कार्यक्रम को रुकवा दिया गया। बारातियों के लिए तैयार किया गया 400 लोगों का खाना पुलिस द्वारा निकाह रुकवाने के बाद फेंक दिया गया। हालांकि, लड़की पक्ष के घर में मौजूद लगभग 100-125 मेहमानों ने उस खाने का सेवन किया।
Source link
संभल में नाबालिग की शादी पुलिस ने रोकी, टेंट उखाड़ा:400 बारातियों का खाना फेंका गया, अमरोहा से आ रही थी बारात