ड्यूटी प्वाइंट छोड़ फ्रेश होने गया सिपाही, कट गई रपट:संभल TSI ने कहा- मैंने ठेका नहीं ले रखा, SP ने किया लाइन हाजिर


संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी के दौरान एक यातायात सिपाही का कुछ देर के लिए मौके से हटना उसके लिए महंगा पड़ गया। ड्यूटी प्वाइंट से गायब पाए जाने पर यातायात प्रभारी ने उसकी रपट दर्ज कर दी। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब सिपाही ने प्रभारी पर अवैध रूप से डंपर-ट्रक चलवाने के गंभीर आरोप लगा दिए। मामला थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे का है। पढ़िए पूरा मामला…. मंगलवार को एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, जहां यातायात सिपाही जयभगवान की ड्यूटी भी लगी थी। दोपहर करीब 2 बजे अचानक पेट खराब होने पर वह पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसे यातायात प्रभारी दुष्यंत वालियान का फोन आया, जिसमें उससे आमद दर्ज कराने को कहा गया और बताया गया कि उसकी गैरहाजिरी की रपट लिख दी गई है। 1 लीटर दूध पीने से बिगड़ा था पेट सिपाही जयभगवान ने बताया कि सुबह जल्दी में 1 लीटर दूध पीने की वजह से उसका पेट खराब हो गया था। वह थोड़ी देर के लिए ही गया था और वापस अपनी ड्यूटी पर लौट आया था, बावजूद इसके उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। सिपाही ने आरोप लगाया कि यातायात प्रभारी दुष्यंत वालियान उससे पहले से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी अवैध तरीके से डंपर-ट्रक चलवाते हैं और जब वह ऐसे वाहनों का चालान करता है, तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान रोका था डंपर जयभगवान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उसने एक डंपर को रोका था, जो प्रतिबंधित मार्ग पर जा रहा था। बाद में उसे पता चला कि वह डंपर प्रभारी के कहने पर चल रहा था। इसी बात को लेकर प्रभारी उससे नाराज हैं। सिपाही ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की लंबी शिफ्ट में लगाई गई थी। ऐसे में अचानक शौचालय जाना पड़ा और TSI की कॉल आने पर उन्हें अवगत भी करवा दिया था। इसके बावजूद उन्हें बिना पर्याप्त सुनवाई के ये कहते हुए कि मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा और गैरहाजिर दिखाकर कार्रवाई कर दी गई। जयभगवान का कहना है कि वह किसी निजी कारण से नहीं, बल्कि शारीरिक जरूरत के चलते कुछ समय के लिए ड्यूटी प्वाइंट से हटे थे। एसपी केके बिश्नोई ने बताया- TSI दुष्यंत बालियान और हेड कॉन्स्टेबल जयभगवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *