KGMU में डायलिसिस यूनिट बंद होने की नोटिस से परेशान हुए मरीज-तीमारदार।
KGMU की डायलिसिस यूनिट 10 मई तक बंद होने की सूचना से बुधवार को मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। यूनिट के बाहर चस्पा नोटिस को देखकर लोग असमंजस में पड़ गए, खासकर वे मरीज जिनकी इन तारीखों में डायलिसिस की निर्धारित डेट थी। शताब्दी भवन स्थित नेफ्रो
.

ये नोटिस चस्पा होने से असमंजस का रहा माहौल।
मरीजों को नहीं होगी कोई असुविधा
मामले के तूल पकड़ने पर देर शाम KGMU प्रशासन सक्रिय हुआ। संस्थान के प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया कि पुरानी कंपनी का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है और नई कंपनी को अपनी मशीनें और अन्य व्यवस्थाएं स्थापित करनी थीं, इसी वजह से नोटिस लगाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जब तक नई कंपनी पूरी तरह से कार्यभार संभालने के लिए तैयार नहीं हो जाती, तब तक पुरानी कंपनी ही डायलिसिस यूनिट का संचालन जारी रखेगी। इससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।