MP के धार में पिकअप पलटा, 12 की मौत:35 लोग थे सवार, 13 गंभीर; अस्पताल में भीड़, रो रहे परिजन


मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पिकअप में क्षमता से अधिक 30 से 35 मजदूर सवार थे। पिकअप ने एक स्कॉर्पियो को भी टक्कर मारी। पिकअप पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। देखें तस्वीरें….

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *