Chitrakoot Mahant Bharatdas Facebook Abuse Controversy

जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी फेसबुक आईडी से महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने धार्मिक और सामाजिक माहौल को गरमा दिया है। इस मामले में तीन थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय सहित कई महिलाओं और कामतानाथ मंदिर के महंत मदन गोपालदास के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का आरोप है। दो पीड़ित महिलाओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रैपुरा थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।

वहीं, बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने भी कर्वी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में देरी किए जाने से नाराज होकर पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर महंत की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व सांसद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महंत भरतदास की गिरफ्तारी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महंत भरतदास की फेसबुक आईडी से लगातार विवादित टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे काफी विवाद हुआ था। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर भी उनका नाम सामने आता रहा है।

महंत भरतदास पर जिले के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके बावजूद लगातार विवाद सामने आने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *