रामपुर नगर सीट पर सपा से सुनील कबड्‌डी पहली पसंद:बसपा से शांति प्रसाद सागर पसंदीदा, विधायक आकाश सक्सेना का क्या हुआ जानिए


रामपुर जिले की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से विधायक आकाश सक्सेना हनी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 77% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन, पार्टी से पहली पसंद विधायक आकाश सक्सेना ही हैं। यहां पार्टी की बात करें तो सपा इस सीट पर पहली पसंद बनी हुई है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा में आकाश सक्सेना को 68% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर भारत भूषण गुप्ता हैं, जिन्हें 23% लोगों का समर्थन मिला। जुगेश अरोरा कुक्कू को 4% और राजीव मांगलिक को 1% लोगों ने पसंद किया। वहीं, 4 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में सुनील यादव ‘कबड्डी’ सबसे आगे हैं। उन्हें 79% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। आजम खान के बेटे अदीब आजम को 8%, आसिम राजा को 4% और फातिमा जबीं को 3% लोगों ने पसंद किया है। 6 प्रतिशत लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से शांति प्रसाद सागर को 73% लोगों ने पसंद किया है। साहब खान और सदाकत मलिक को 9% लोगों ने पसंद किया हैं। वहीं अन्य का ऑप्शन 9 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *