![]()
लखनऊ के मदेयगंज इलाके में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई 25 वर्षीय राधा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले आठ दिनों से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती थी। मूल रूप से खदरा-मदयगंज की रहने वाली राधा की शादी वर्ष 2018 में केशव नगर पुरानिया निवासी मोनू से हुई थी। परिवार में दो छोटे बेटे हैं। पति मजदूरी कर परिवार चलाता है। परिजनों के मुताबिक, मोनू नशे का आदी था और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। आरोप है कि 19 अप्रैल को देर रात करीब दो बजे उसने राधा की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में राधा के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राधा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू हुआ। हालत लगातार नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
लखनऊ में पति की पिटाई के बाद पत्नी की मौत:8 दिन अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस से शिकायत के बाद हुई थी भर्ती