![]()
हमीरपुर में राजमिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है। जिसमें लिखा है पुलिस में रिपोर्ट किया तो हम दोनों जान से मार देंगे। गांव के ही दो लोगों के नाम लिखते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की है। धर्मपाल श्रीवास (40) जो राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब उनके बुजुर्ग पिता बैजनाथ श्रीवास ने बेटे को देखा, तो परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता बैजनाथ श्रीवास ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू के गांव के भरत कुशवाहा से कथित तौर पर अवैध संबंध थे। धर्मपाल ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद भरत कुशवाहा और उसके भाई शिव कुमार ने धर्मपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता का दावा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उनके बेटे ने यह कदम उठाया।
मृतक की जेब से मिली पर्ची में लिखा है, रिपोर्ट करने जाओगे तो दोनों को मार दूंगा। पर्ची में भरत कुशवाहा और शिव कुमार के नाम भी दर्ज बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link