ग्रेटर नोएडा में हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट:रोड रोलर से कुचलकर मिट्टी में दबाया गया, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई


ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब को नष्ट किया गया। बिसरख पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के 110 मामलों से संबंधित लगभग 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1150 लीटर अवैध बीयर और 500 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में माल निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, बिसरख थाना क्षेत्र में न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना बिसरख प्रभारी और आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में पुलिस ने यह प्रक्रिया पूरी की। वर्ष 2024-25 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 110 अभियोगों से संबंधित इस शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट किया गया। इसे रोड रोलर के माध्यम से तोड़कर और गड्ढा खुदवाकर मिट्टी से दबा दिया गया। यह शराब विभिन्न अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई थी और लंबे समय से थाने के मालखाने में रखी हुई थी। नष्टीकरण की यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *