![]()
प्रयागराज के नैनी में प्रयागराज-रीवा हाईवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नए यमुना पुल के पास एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरा और नीचे स्थित एक क्लीनिक में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त क्लीनिक बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रॉन्ग साइड से आई कार, बचाने में बिगड़ा संतुलन ट्रक प्रयागराज से रीवा की ओर जा रहा था। जब वाहन डांडी से करीब 400–500 मीटर पहले नए यमुना पुल पर पहुंचा, तभी सामने से एक कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गई। अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा ट्रक अनियंत्रित ट्रक दाहिनी लेन में चला गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। नीचे मौजूद एक क्लीनिक में ट्रक घुस गया, जिससे आसपास के इलाके में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले में मची सनसनी, लोग घरों से निकले बाहर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चालक को निकालकर अस्पताल भेजा गया सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ट्रक चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बोली, कोई गंभीर घायल नहीं नैनी पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और रॉन्ग साइड से आ रही कार की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
पुल से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, क्लीनिक में घुसा:प्रयागराज में रीवा हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा