कानपुर में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:नशे में विवाद के बाद मजदूर ने सुसाइड किया, मौत से परिवार में कोहराम मचा


साढ़ थाना क्षेत्र के सतरौली गांव में सोमवार शाम एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नर्बेस पासवान (40) पुत्र स्वर्गीय जगमोहन पासवान के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी सोनी, दो बेटों और एक बेटी के साथ गांव में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार नर्बेस को शराब पीने की लत थी, जिसके चलते अक्सर घर में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने अपनी वृद्ध मां के साथ भी मारपीट कर दी। परिवार में हंगामा बढ़ता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद नर्बेस घर से निकल गया। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच गांव के पास पुल के समीप स्थित एक बगीचे में उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। यह दृश्य देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी बोले- साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *