ई-रिक्शा और बाइक चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:दिन में दुकानों पर काम करके रेकी करते, महंगे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी करते


लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें दो ई-रिक्शा और तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को प्रेमनगर आलमबाग निवासी नटवर लाल गौर ने घर के बाहर खड़े अपने ई-रिक्शा के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं आशुतोष नगर शिवम पार्क निवासी सूरज वर्मा ने भी घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक सीटी-100 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में कृष्णानगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लीज चार टीमें लगाई गई। टीमों ने करीब 400 से 500 सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशाराम बापू मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रामादेवी कानपुर निवासी शैलेंद्र और बेगरिया दुबग्गा निवासी नितेश कुमार शाह के रूप में हुई। दोनों दिन में दुकानों में काम करते हैं और रात को चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके पास से दो चोरी के वाहन बरामद हुए। पूछताछ और निशानदेही पर आरोपी नितेश के काशीराम कॉलोनी हंसखेड़ा स्थित किराए के मकान से तीन अन्य चोरी के वाहन भी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो ई-रिक्शा और तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि ये वाहन कृष्णानगर, मोहन रोड, हरदोई रोड और लालाबाग पुल क्षेत्र से अलग-अलग समय पर चोरी किए गए थे। दोनों महंगे शौक और मौज मस्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *