शाहगंज सीट पर सपा से राम अनुज निषाद पहली पसंद:भाजपा से पुष्पराज, बसपा से अनिल गौतम, विधायक रमेश सिंह का क्या हुआ जानिए


जौनपुर जिले की शाहगंज सीट पर निषादराज पार्टी के विधायक रमेश सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 42% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन, निषाद पार्टी में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद विधायक रमेश सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर निषाद पार्टी और तीसरे नम्बर पर भाजपा है। चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की पसंद देखें तो निषाद पार्टी में रमेश सिंह को 99% लोगों ने पहली पसंद बताया है। वहीं, प्रेम लाल निषाद को 1% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में राम अनुज निषाद 69% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। उनके बाद शैलेंद्र यादव को 15% और डॉ. सूर्यभान यादव को 13% लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुष्पराज सिंह को 22% लोगों ने पहली पसंद के रूप में चुना है। राममूर्ति वर्मा को 14% और यशवंत सिंह को 11% लोगों ने पसंद किया है। वहीं अन्य का ऑप्शन सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों में अनिल गौतम को 25% लोगों ने पसंद किया है। इंद्रदेव यादव को 20% और जुल्फिकार अहमद गामा को 5% लोगों ने पसंद किया है। यहां अन्य को 50 प्रतिशत लोगों ने चुना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *