अलीगढ़ में गोकशी पर आक्रोश:बन्नादेवी के ITI रोड पर गर्दन कटा गोवंश मिलने पर करणी सेना ने की कार्रवाई की मांग




​अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के ITI रोड पर बुधवार सुबह गर्दन कटा गोवंश मिलने पर हिंदूवादी संगठन और करणी सेना के पदाधिकारी भड़क गए। थोड़ी ही देर में हिंदूवादी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंगामा करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का अश्वासन दिया। धारदार हथियार से गोवंश को मारा करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि वह इस घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश की स्थिति को देखकर साफ पता चलता है कि उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मारा गया है। आरोप लगाया कि शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान न होना यह साबित करता है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश है। उन्होंने इसे विशेष मानसिकता और कट्टरता से प्रेरित कृत्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग शहर की शांति भंग करने के लिए अपना ‘जिहादीपन’ दिखा रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया ​हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि ITI रोड पर गोवंश के मृत मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले सीओ का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात को कब और किसने अंजाम दिया। हिंदूवादी संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें जेल नहीं भेजा गया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *