US President Trump Blasts Journalist Over Rapist Allegations

वॉशिंगटन डीसी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प CBC न्यूज के इंटव्यू देते हुए। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प CBC न्यूज के इंटव्यू देते हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार पर भड़क गए। यह मामला कोल टॉमस एलेन के मैसेज से जुड़ा था, जिस पर गोलीबारी करने का आरोप है।

एलेन ने हमले से 10 मिनट पहले परिवार को एक मैनिफेस्टो (लिखित बयान) भेजा था। इसमें उसने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन उसने किसी का नाम सीधेतौर पर नहीं लिया। इसी मामले को लेकर पत्रकार नोरा ओ डोनल ने जब ट्रम्प से पूछा कि क्या ये आरोप उन्हीं की तरफ इशारा करते हैं?

इस पर ट्रम्प ने कहा कि वे न तो रेपिस्ट हैं और न ही किसी का रेप किया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “तुमने एक बीमार आदमी की बकवास टीवी पर पढ़ दी। मुझे उन चीजों से जोड़ा गया जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पहले ही पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है।”

इस पर नोरा ने साफ किया कि वो उनके अपने शब्द नहीं थे, बल्कि आरोपी ने लिखा था। लेकिन ट्रम्प ने कहा कि ऐसे आरोप टीवी पर पढ़ना ही गलत था।

ट्रम्प बोले- गोलीबारी के दौरान डर नहीं लगा

इंटरव्यू में जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वह खुद निशाने पर थे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें पक्का नहीं है। ट्रम्प ने आगे कहा कि इस घटना के दौरान उन्हें डर नहीं लगा, क्योंकि दुनिया ऐसी ही है और ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि यह छोटी घटना है, लेकिन फिर समझ आया कि मामला गंभीर है। उस वक्त एक कलाकार शो कर रहा था और माहौल सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक सब बदल गया।

ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षा टीम उन्हें तुरंत बाहर ले जाना चाहती थी, लेकिन वह पहले देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है। बाद में एजेंट्स ने उन्हें नीचे झुकने को कहा, तो वह और मेलानिया दोनों जमीन पर लेट गए और फिर सुरक्षित जगह ले जाए गए।

उन्होंने बताया कि वह आधे रास्ते तक खड़े होकर जा रहे थे, फिर एजेंट्स के कहने पर नीचे झुक गए क्योंकि वहां खतरा ज्यादा था। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसी स्थितियां देखी हैं, लेकिन मेलानिया के लिए यह नया अनुभव था। फिर भी उन्होंने स्थिति को अच्छे से संभाला।

गोलीबारी के दौरान ट्रम्प डिनर कर रहे थे। वह भागने के दौरान गिर गए।

गोलीबारी के दौरान ट्रम्प डिनर कर रहे थे। वह भागने के दौरान गिर गए।

ट्रम्प बोले- डेमोक्रेटिक नेताओं के बयानों से हिंसा भड़क रही

इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि घटना खराब थी, लेकिन उतनी बड़ी नहीं बनी क्योंकि किसी की मौत नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ।

ऐसी हिंसा कोई नई बात नहीं है। यह 20, 50, 100 या 500 साल से होती आ रही है। लोग मारे जाते हैं, घायल होते हैं। उन्हें नहीं लगता कि आज यह पहले से ज्यादा हो रहा है।

उन्होंने राजनीतिक हिंसा भड़काने के लिए डेमोक्रेट नेताओं की “हेट स्पीच” को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह बहुत खतरनाक स्थिति है।

ट्रम्प सरकार के कई मंत्री हमलावर के निशाने पर थे

आरोपी ने अपने लिखे नोट में कहा था कि सरकार के बड़े नेता उसके निशाने पर थे और वह उन्हें एक-एक करके टारगेट करना चाहता था। उसने लिखा कि वह अब किसी “देशद्रोही” के काम में शामिल नहीं होना चाहता।

अच्छी बात यह रही कि वह उस हॉल तक नहीं पहुंच पाया, जहां ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और बड़े अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा टीम ने समय रहते उसे रोक लिया और ट्रम्प को तुरंत वहां से बाहर ले जाया गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं, क्योंकि पहले भी उन पर हमले की कोशिश हो चुकी है।

————————————–

वॉशिंगटन डिनर से जुड़ी खबर यहां पढ़ें…

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला:चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; हमलावर पकड़ाया

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.