शिवपुर की जनता ने विधायक अनिल राजभर को नकारा:भाजपा से रामप्रकाश दुबे पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से संजय मिश्रा पर जताया भरोसा


वाराणसी जिले की शिवपुर सीट पर भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर सर्वे में 55% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद राम प्रकाश दुबे हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रामप्रकाश दुबे हैं। उन्हें 30% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक अनिल राजभर को 27% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर पीयूष यादव को 11% और चौथे नंबर पर संजय सिंह को 9% लोगों ने पसंद किया है। सपा में जिला पंचायत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा पहली पसंद हैं। इन्हें 47% लोगों ने पसंद किया है। अवधेश पाठक को 41%, उदयलाल मौर्या को 5%, प्रदीप मौर्या को 3% लोगों ने पंसद किया हैं। बसपा में पहली पसंद अजय सिद्वार्थ हैं, इन्हें 44% लोगों ने पसंद किया है। श्याम सिंह यादव को 15% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *