![]()
गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर सीट पर मौजूदा भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 60% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। वहीं भाजपा के उम्मीदवार के रुप में पहली पसंद भी धीरेंद्र सिंह ही हैं। 49% जनता का मत है उन्हें टिकट मिले। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मौजूद विधायक धीरेंद्र सिंह है। उन्हें 49% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर हरीश ठाकुर हैं, उन्हें 23% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर वेदराम भाटी हैं, उन्हें 8% ने पसंद किया है। चौथे नंबर पर अमित चौधरी को 7% और नरेंद्र भाटी डाढ़ा को 6% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद सुनील भाटी हैं। इन्हें 70% लोगों ने पसंद किया है। डॉक्टर विकास भाटी को 16%, सागर शर्मा को 9%, प्रवीन नागर को 2% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में योगेंद्र भाटी को 59% लोगों पसंद किया है। सतवीर नागर को 28% लोगों ने पसंद किया है। 13 प्रतिशत लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
जेवर सीट पर भाजपा से पहली पसंद धीरेंद्र सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुनील भाटी, बसपा से योगेंद्र भाटी