1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट ने मनाया वर्ल्ड वेटरिनरीडे:लखनऊ में कर्मचारियों को सम्मानित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया


लखनऊ में पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए कार्यरत 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) ने वर्ल्ड वेटरिनरी डे मनाया। कानपुर रोड स्थित ईएमआरआई मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत समारोह से हुआ, जिसमें सभी कर्मचारियों ने भागीदारी की। 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट पूरे प्रदेश में पशुपालकों को घर-घर निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है। यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के समय पर उपचार और परामर्श में सहायक है। रिस्पॉन्स टीम को सम्मानित किया गया इस अवसर पर पशु चिकित्सकों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. प्रीति, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. साहिल और डॉ. शरद सहित टीम के सदस्यों ने केक काटकर इस दिन को चिह्नित किया। ईआरसी प्रमुख रोहित श्रीवास्तव ने टीम के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत त्रिपाठी, एस.पी. सिंह, हर्षित और सुनील सहित अन्य कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रेसिडेंट रेड्डी ने सभी डॉक्टरों और टीम सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पशुपालकों के हित में अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जागरूकता बढ़ाना तथा सेवाओं का विस्तार करना ही भविष्य का लक्ष्य होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *