Sharada Canal Drowning Accident | NDRF Search

शाहजहांपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में शारदा नहर में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक डूब गया। यह घटना पुवायां क्षेत्र में हुई। डूबने वाले युवक की पहचान निगोही निवासी राशिद (17-20 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए।

थाना निगोही क्षेत्र के अब्दुल कलाम नगर गांव के रहने वाले राशिद, रामजीत, अतुल और तस्लीम शनिवार दोपहर पुवायां क्षेत्र में शारदा नहर में नहाने गए थे। नहाते समय चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीन दोस्त किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन राशिद गहरे पानी में समा गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद दोस्तों ने राशिद के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों और उसके परिवार को दी।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नहर का पानी रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। अन्य गोताखोर भी युवक की तलाश में जुटे हैं।

परिजनों के मुताबिक, राशिद कोटेदार की दुकान से गल्ले की रसीद कटवाकर घर आया था। उसके बाद दोस्तों के साथ निकला था और जल्द लौटने की बात कही थी। पुलिस परिवार से अन्य जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *