![]()
उन्नाव जिले की सदर सीट पर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 57% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भानू मिश्रा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद भानू मिश्रा हैं। उन्हें 41% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक पंकज गुप्ता है जिन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर विमल द्विवेदी हैं, उन्हें 14% ने पसंद किया है। चौथे नम्बर पर सरोज सिंह है जिन्हें तीन फीसदी से कम लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद वीरेंद्र शुक्ला हैं। इन्हें 78% लोगों ने पसंद किया है। अन्नू टण्डन को 14%, राजेश यादव को 1%, लोगों ने पसंद किया है। बसपा मे दिनेश गौतम को 31% लोगों पसंद किया है। देवेंद्र सिंह को 29%, पंकज गौतम 19%, लोगों ने पसंद किया है।
Source link
उन्नाव सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद भानू मिश्रा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार वीरेंद्र शुक्ला, बसपा से दिनेश गौतम; विधायक का क्या हुआ जानिए