लखनऊ से चार शहरों के लिए एसी बस सेवा शुरू:आज से आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लिए मिलेगी सीधी सुविधा


लखनऊ से आसपास के प्रमुख शहरों की यात्रा अब और आरामदायक होने जा रही है। यात्रियों की बढ़ती जरूरत और गर्मी के मौसम को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने शनिवार से नई एसी बस सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। ये बसें आलमबाग बस अड्डे से आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लिए संचालित होंगी। 25 अप्रैल से शुरू होगा संचालन रोडवेज के अनुसार, 42 सीटर आधुनिक एसी बसें 25 अप्रैल से नियमित रूप से चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सभी बसें सीधे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रा समय भी कम होगा। किराया और टाइम टेबल तय नई बस सेवाओं के लिए किराया और समय सारणी पहले ही तय कर दी गई है। • आजमगढ़: सुबह 9 बजे प्रस्थान, किराया 678 रुपये • प्रयागराज: सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे बस, किराया 460 रुपये • वाराणसी: सुबह 9 बजे और 10:30 बजे बस, किराया 711 रुपये • गोरखपुर: सुबह 9 बजे बस, किराया 686 रुपये ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्य नारायण चौधरी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए इन एसी बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इससे यात्रियों को काउंटर पर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। और बसें जोड़ने की तैयारी रोडवेज प्रशासन ने फिलहाल चार नई बसें शुरू की हैं, जबकि जल्द ही छह और एसी बसों को बेड़े में शामिल करने की योजना है। इससे आने वाले दिनों में यात्रियों को और अधिक विकल्प मिलेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *