![]()
रायबरेली में शुक्रवार दोपहर घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक ने महिला के शव को बोरी में बांध दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। गर्मी के चलते दोनों बहन घर के अंदर आराम कर रही थीं। इसी दौरान गांव का एक युवक जबरन घर में घुस आया। इसके बाद चारपाई पर लेटने लगा। जिसका महिलाओं ने विरोध किया था। जब तक एक महिला ग्रामीणों को बुलाने बाहर गई। इतने में युवक ने महिला के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दहिगवा गांव का है।
पढ़िए पूरा मामला…. दहिगवा गांव में रामप्यारी (65) अपनी बड़ी बहन शिवप्यारी (70) के साथ घर में रहती थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण गर्मी के चलते दोनों घर के अंदर आराम कर रही थीं। इसी दौरान गांव का एक युवक जबरन घर में घुस आया और चारपाई पर लेटने लगा। महिलाओं ने इसका विरोध किया। दोनों महिलाओं ने उसे घर से निकलने को कहा और शोर मचाने की बात कही। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन शिवप्यारी गांव वालों को बुलाने के लिए बाहर चली गईं। इसी बीच नशे में धुत युवक ने घर में मौजूद रामप्यारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। शव को बोरी में बांधकर फरार हो गया। इस दौरान पर कोई नहीं था। मृतक की बेटी मिथिलेश कुमारी ने गांव के ही कपिल सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हत्या करने से पहले उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों के अनुसार, जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो शव बोरी में बंद मिला, जिसमें हाथ बाहर निकला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया- परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और अन्य आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की गहन जांच जारी है।
Source link
रायबरेली में बुजुर्ग महिला की ईंट से कूचकर हत्या:शव बोरी में बांधकर आरोपी फरार, चारपाई पर लेटने से मना करने पर मारा