![]()
झांसी से सटे ललितपुर में 4 लोगों ने कुल्हाड़ी-तलवार से एक युवक पर हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे युवक लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना पूराकलां थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव की है। 3 दिन पहले झगड़ा हो गया था मृतक का नाम आशीष कुशवाहा (20) था। वह ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता मुकेश कुशवाहा ने बताया- अशीष मजदूरी करता था। 21 अप्रैल को वह गांव के एक शादी में गया था। वहां पर गांव के रिकेंद्र से झगड़ा हो गया। इसको लेकर रिकेंद्र रंजिश रखने लगा। गुरुवार को मेरा बेटा मजदूरी करने के लिए पूराकलां स्थित हनुमान मंदिर पर गया था। साथ में गांव का सीताराम भी था। शाम करीब 7:30 बजे दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रिकेंद्र ने अपने घर के सामने बाइक के पहिया में लाठी फंसा दी। इससे दोनों गिर गए। इसके बाद रिकेंद्र, उसके भाई महेंद्र, पिता केहर और मां ने कुल्हाड़ी और तलवार से बेटे के ऊपर हमला कर दिया। सिर में कई वार किए। बेटे को मरणासन हाल में छोड़कर सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया पिता ने आगे बताया कि घटना के समय आशीष के दादा सुखदास पीछे से आ रहे थे। वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। पिता पूराकलां थाने गए। तब पर डायल 100 की गाड़ी आ गई और घायल बेटे को तालबेहट सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर बेटे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। अशीष की मौत के बाद घर में मातम छाया है। दो भाइयों में आशीष बड़ा था। दोनों से छोटी एक बहन है। डेढ़ साल पहले आशीष की शादी संगीता से हुई थी। उनकी डेढ़ महीने की एक बेटी है। केस में धारा बढ़ाई जा रही है पूराकलां थाना प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरहीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया था। अब मौत होने की सूचना मिली है। जांच कर हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
Source link
ललितपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:घायल ने झांसी में दम तोड़ा, 3 दिन पहले हुआ था झगड़ा, पिता-पुत्र समेत 4 पर केस