![]()
बरेली में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज गुरुवार 2 जुलाई से शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 37,613 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आ
.
परीक्षा का समय और पाली
परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, पहले और दूसरे दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। अंतिम दिन यानी चार जुलाई को केवल एक पाली में ही परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
पालीवार परीक्षार्थियों की संख्या
परीक्षा के पहले दिन दो जुलाई की पहली पाली में 7,549 और दूसरी पाली में 7,550 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, तीन जुलाई को दोनों पालियों में समान रूप से 7,551-7,551 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। अंतिम दिन चार जुलाई को एक पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा में 7,412 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। प्रशासन का पूरा जोर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
ये हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए निर्धारित 17 केंद्रों में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के ब्लॉक ए व बी शामिल हैं। इसके अलावा एसवी इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।