![]()
मुज़फ्फरनगर में किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी कार्यक्रम के तहत जिले की चयनित 36 ग्राम पंचायतों में खेतों से मृदा नमूनों का संग्रह किया गया। अभियान के तहत उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार सिरोही ने विकासखंड जानसठ की ग्राम पंचायत सलारपुर पहुंचकर किसान वली मोहम्मद के खेत से स्वयं मिट्टी का नमूना एकत्रित कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व और संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे मृदा जांच के बाद मिलने वाले मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के अनुसार ही खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करें। इससे खेती की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार सिरोही ने बताया कि अभियान के दौरान एकत्रित किए गए सभी नमूनों की वैज्ञानिक जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपनी भूमि की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार कृषि निवेश का उपयोग कर सकें।
Source link
36 ग्राम पंचायतों में मृदा जांच अभियान:खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूने, कृषि विभाग ने विशेष अभियान चलाया