![]()
सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के मंदिर में शुक्रवार तड़के चोरी हो गई। CCTV फुटेज में दो युवक मंदिर परिसर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 21 मिनट तक मंदिर में चोर रहे। पहले दानपात्र तोड़ने में नाकाम रहे, इसके बाद उन्होंने मंदिर के
.
सीसीटीवी फुटेज में ये दिखा रात 2:31 बजे दो युवक मंदिर के पीछे लगे नल के पास की ग्रिल फांदकर अंदर दाखिल हुए। दोनों ने करीब 12 मिनट तक सरिए की मदद से दानपात्र को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे मंदिर के अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़ दिया।
चोर शिवलिंग पर रखे तांबे के नागदेव, मंदिर की पूजा वाली घंटी, बड़ा दीपक, अखंड ज्योत का दीपक, तांबे के छोटे-बड़े लोटे, पीतल के कई दीपक और अलमारी में रखा घी चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बजरंगबली की प्रतिमा के पीछे लगी खिड़की से कूदकर रात 2:52 बजे फरार हो गए।
कब्जे में ली गई फुटेज सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर सोसाइटी के निवासी मौके पर पहुंचे। अनुराधा पोद्दार, मोनिका, मनोज अहूजा और दिलीप सहित अन्य लोग शामिल रहे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का पूरा घटनाक्रम देखा गया। पुजारी ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली।