बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा विंध्याचल धाम पहुंचे:परिवार संग मां विंध्यवासिनी की पूजा की, आज वाराणसी जाएंगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देर रात मिर्जापुर स्थित विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा नवरात्र के समापन अवसर पर धार्मिक आस्था से जुड़ा था। उन्होंने…