![]()
भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इसके बावजूद बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर यह फैसला लिया है। इस मामले में हेड कोच गंभीर से भी चर्चा की गई है। टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए रिपोर्ट में एक BCCI अधिकारी के हवाले से कहा गया है, चयन समिति, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने कोच गौतम गंभीर से चर्चा के बाद तय किया है कि अब टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता, लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को देखते हुए आगे बढ़ने का समय आ गया है। अधिकारी ने यह भी कहा, उनका टीम में सिलेक्शन भी मुश्किल हैं और यह फैसला जल्द ही सूर्यकुमार को बता दिया जाएगा। IPL में 270 रन ही बना सके सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म पिछले दो वर्षों से चिंता का विषय रही है। 2026 IPL सीजन में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने के बावजूद उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 42 जीते , 8 हारे और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% रहा। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम कीं। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। उन्होंने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
Source link
दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल