![]()
जौनपुर में 20 मई को सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर जनपद के दवा कारोबारी हड़ताल पर रहेंगे। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर ने भी इस बंद में शामिल होने का निर्णय लिया है। एआईओसीडी द्वारा आहूत इस देशव्यापी बंद में देशभर के 12 लाख से अधिक दवा व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है। जौनपुर की संस्था ने जनपद के सभी दवा व्यवसायियों से 20 मई को हड़ताल में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। सरकार से लंबे समय से बातचीत की जा रही जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट, नकली दवाओं पर नियंत्रण और कोविड काल में लागू किए गए GSR 220 दिनांक 26/03/2020 को वापस लेने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के समाधान के लिए सरकार से लंबे समय से बातचीत की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसी कारण अब दवा व्यवसायियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की है। तहसील और कस्बों के दवा कारोबारियों को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हड़ताल के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि 20 मई की बंदी पूरी तरह सफल हो सके।
Source link
20 मई को जौनपुर में दवा दुकानें बंद:ऑनलाइन बिक्री और अन्य मांगों को लेकर की हड़ताल