2 अफसरों की हत्या के बाद बदायूं SSP नपे:कासगंज की SP अंकिता शर्मा को भेजा गया; यूपी में 7 IPS अफसरों के तबादले


शासन ने शुक्रवार देर रात 4 जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। बदायूं में गुरुवार को हुई दिन दहाड़े हत्या की घटना के बाद वहां के एसपी बृजेश कुमार सिंह को हटा कर पुलिस मुख्यालय पर लॉजिस्टिक में तैनाती दी गई है। कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। यहां के एसपी अनूप कुमार सिंह को डीजीपी आफिस में अटैच किया गया है। लॉजिस्टिक विभाग में एसपी ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है वहीं भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही से प्रमोट कर अब बड़े जिले फतेहपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। 2019 बैच के आईपीएस अभिनव त्यागी भदोही के नए पुलिस कप्तान होंगे। निमिष दशरथ पाटिल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। क्यों हटाए गए फतेहपुर के एसपी
हाल ही में फतेहपुर जिले में चौफेरवा गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में एससी, एसटी एक्ट के तहत झूठे केस में फंसाने की धमकी का जिक्र था। बेटे ने कर्ज के दबाव और कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में दो वकीलों समेत 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। वकीलों की गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी बवाल और विरोध हुआ था, जिसमें पुलिस की नाकामी सामने आई थी। लिस्ट देखिए… खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *