![]()
शहर में यातायात जाम की समस्या कम करने और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नोएडा प्राधिकरण 15 मॉडल रोड विकसित करेगा। इसके लिए अलग-अलग वर्क सर्किल में सबसे व्यस्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के साथ यातायात का दबाव कम करने पर जोर रहेगा। प्राधिकरण के मुताबिक, मॉडल रोड पर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इसी तरह ऑटो और टेंपो के खड़े होने के लिए भी निर्धारित स्थान बनाए जाएंगे। इससे मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने और सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या कम होगी। ग्रीन बेल्ट में बैठने और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मॉडल रोड की खासियत यह होगी कि पैदल यात्रियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रीन बेल्ट में बैठने की व्यवस्था के साथ मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे सड़क का उपयोग करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। दोनों तरफ रहेगा डस्ट फ्री जोन प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मॉडल रोड के दोनों तरफ डस्ट फ्री जोन विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क किनारे धूल उड़ने की समस्या को कम करना और वायु गुणवत्ता में सुधार करना है। मॉडल रोड का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। इन वर्क सर्किल में बनेंगी मॉडल रोड वर्क सर्किल-1 में दो, वर्क सर्किल-2 में तीन, वर्क सर्किल-3 में दो, वर्क सर्किल-4 में दो और वर्क सर्किल-5 में एक मॉडल रोड विकसित होगी। वहीं वर्क सर्किल-7 में दो, वर्क सर्किल-8 में दो और वर्क सर्किल-10 में एक मॉडल रोड बनाने की योजना है। जाम के साथ प्रदूषण पर भी फोकस प्राधिकरण का मानना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग, रेहड़ी-पटरी और ऑटो-टेंपो के कारण यातायात प्रभावित होता है। मॉडल रोड पर इन सभी के लिए निर्धारित स्थान बनने से यातायात सुचारु होगा। साथ ही धूल कम होने से वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है।
Source link
15 मॉडल रोड से बदलेगी नोएडा की सूरत:जाम से राहत मिलेगी, वायु गुणवत्ता में भी होगा सुधार, सड़क के दोनों ओर बनेगा डस्ट फ्री जोन