होटलों में अनैतिक गतिविधियां, हिंदूवादी नेता का वीडियो वायरल:कंकरखेड़ा के होटल में कार्रवाई का दावा, पुलिस पर लगाया संरक्षण देने का आरोप


मेरठ में हिंदू रक्षा दल के नेता अंकुर शर्मा का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह एक होटल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। अंकुर शर्मा ने नेशनल हाईवे-58 स्थित होटलों में पुलिस की शह पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व में उनके द्वारा की गई कार्रवाई से इन गतिविधियों की स्थिति सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद होटलों का संचालन नहीं रुक रहा है। अंकुर शर्मा ने दावा किया कि गुरुवार को एक सूचना के आधार पर उन्होंने कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में पहुंचकर कार्रवाई की, जहां उनके अनुसार अनैतिक गतिविधियां संचालित मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में एक हजार से 1200 रुपये तक लेकर इस तरह की गतिविधियां कराई जा रही थीं। अंकुर का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना देने के लिए चौकी प्रभारी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद थाना पुलिस से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप
अंकुर शर्मा ने आरोप लगाया कि हाईवे-58 के आसपास स्थित कुछ होटलों में अनैतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने एजी इन नाम के होटल को बंद भी कराया। उनका दावा है कि जिस तरह से यह गतिविधियां चल रही हैं, उससे क्षेत्रीय थाना पुलिस के संरक्षण की आशंका पैदा होती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
अंकुर शर्मा ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर ऐसे होटलों का संचालन नहीं होने देंगे और हिंदू समाज की युवतियों के शोषण का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही वह पूरे मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और पुलिस की भूमिका के संबंध में अपनी शिकायत से अवगत कराएंगे।
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *