हिमाचल में आज से भारी बारिश-बर्फबारी:ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान, तापमान 5॰C तक गिरेगा


हिमाचल प्रदेश में आज (बुधवार) शाम से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने इसे देखते हुए तेज बारिश-बर्फबारी के साथ साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार- प्रदेश में आज शाम से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होगा और 21 मार्च की सुबह तक राज्य में तेज बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर मशहूर पर्यटन स्थल मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली और सिस्सू जैसे पर्यटन स्थलों पर ज्यादा रहेगा। इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। 3 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि कल ओलावृष्टि के साथ साथ बारिश व बर्फबारी को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। परसों यानी 20 मार्च को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यानी 18 और 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि होगी। 19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा 18 से 20 मार्च के बीच कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 2 जगह माइनस में तापमान हालांकि बीते 24 घंटे के बाद कड़ाक की सर्दी से हल्की राहत मिली है और बीती रात में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री बढ़ा है। अगले 72 घंटे के दौरान इसमें फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल दो शहरों (कुकुमसैरी -1.8॰C और ताबो में -2.8॰C) में तापमान अभी भी माइनस में है। इसी तरह मनाली में कल्पा में 0.9 डिग्री और मनाली में 3.1 डिग्री है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *