![]()
हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग हो रहा है। इसका असर अगले 72 घंटे तक राज्य के ज्यादातर भागों में देखने को मिलेगा। IMD ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और तूफान यलो अलर्ट दिया गया है। 19 जून को भी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। IMD ने प्रदेशवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी है। राज्य में 22 जून तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी वहीं मानसून अभी उत्तर भारत में बिहार के कई भागों में पहुंचा है। इस बार मानसून के समय पर पहुंचने के कम आसार लग रहे हैं। हिमाचल में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट 22 जून है, लेकिन इस बार मानसून कुछ देरी से आ सकता है। एक सप्ताह में सामान्य से 18% ज्यादा बारिश राज्य में मानसून की दस्तक से पहले अच्छी बारिश हो रही है। बीते एक सप्ताह में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार- 9 से 16 जून के बीच सामान्य बारिश 24 मिमी होती है, लेकिन इस बार 28.3 मिमी बादल बरस चुके हैं। पर्यटन स्थलों पर मौसम हुआ सुहावना राज्य में निरंतर हो रही बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर सुहावना हो गया है। मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का पारा 25.5 डिग्री, मनाली का 26.4 डिग्री, कुफरी का 18.9 डिग्री और नारकंडा का 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
Source link
हिमाचल में अगले 72 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:22 जून तक बरसेंगे बादल, मानसून से पहले नॉर्मल से 18% ज्यादा बारिश