हापुड़ में डीएम ने 6 एसडीएम के कार्यभार बदले:प्रेमपाल सिंह हापुड़ के नए एसडीएम सदर बने, पद संभाला


हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना ने छह उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यभार में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत शुक्रवार को सभी नवनियुक्त एसडीएम ने अपने पदभार ग्रहण कर लिए। डीएम कविता मीना ने बताया कि इस फेरबदल में प्रेमपाल सिंह को हापुड़ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कल्पना सिंह चौहान को धौलाना का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, अखिलेश कुमार यादव को हापुड़ का उपजिलाधिकारी (न्यायिक) और ऋषि राव को धौलाना का उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पद सौंपा गया है। रमेश चंद्र पांडेय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) धौलाना से स्थानांतरित कर गढ़मुक्तेश्वर का उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं, रेनू, जो पहले गढ़मुक्तेश्वर की उपजिलाधिकारी (न्यायिक) थीं, उन्हें अपर उपजिलाधिकारी हापुड़ की जिम्मेदारी दी गई है। जनता की समस्याओं के निस्तारण में होगा सुधार जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि ये तैनातियां जनहित और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकें। नवतैनात अधिकारियों को उनके नियमित दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी (संयुक्त कार्यालय/भूलेख/नजारत) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इन बदलावों से तहसील स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी और जनता की समस्याओं के निस्तारण में सुधार होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *