![]()
बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवाजपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण अग्निकांड हुआ। हाईटेंशन तारों के टकराने से निकली चिंगारी ने लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी और कटी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय अधिकांश किसान खेतों से घर जा चुके थे। कई किसानों ने अपनी कटी हुई फसल खेत में ही एकत्रित कर रखी थी। अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखी फसल में आग पकड़ ली, जो पछुआ हवा के कारण तेजी से फैल गई।
इस अग्निकांड में अब्दुल वदूद, अब्दुल अहद और पेशकार की कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। पताली, दिलदार और संतराम की खड़ी फसल भी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीण उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने में कुछ समय लगा, तब तक आग बड़े पैमाने पर फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों का भारी नुकसान हो चुका था। तुलसीपुर के एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि मामले की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा।
Source link
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग:बलरामपुर में 25 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को भारी नुकसान